DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मधुमेह एवं हृदय रोग पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

दुर्ग। सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट एवं रेडक्लिफ लैब्स के द्वारा होटल एवलॉन दुर्ग में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुमारी श्रृष्टि मिश्रा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

दिल्ली ऑफिस से आए रेडक्लिफ लैब,सी.एस. आर. के प्रबंधक चंदन मिश्रा ने सी.एस.आर. की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने तेजी से उभरते डायबिटीज पर एवं हृदय रोग पर फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, लैब की सुविधाओं की जानकारी दी।सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के सचिव एस.के. खरे ने संस्था के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से ग्रामीण विकास के कार्यों में संलग्न है। संस्था के द्वारा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन ,ग्रामीण आजीविका ,पर विशेष कार्य किए जा रहे हैं। संस्था लगभग 25000 परिवारों के साथ स्व सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है। संस्था के अपने मिशन “विज्ञानोदय” के बारे में जानकारी दी। कार्यकम में डॉक्टर रेशमा लाकेश ने महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के टिप दिए। इसके उपरांत डॉक्टर रीना बनर्जी
(पैथोलॉजिस्ट) ने डायबिटीज के टेस्ट के संदर्भ में विशेष जानकारी दी। उन्होंने खानपान एवं जीवन शैली से रोगों पर कंट्रोल करने पर जोर दिया। स्वाथ्य शिविर में विशेष रूप से आमंत्रित पद्मश्री शमशाद बेगम ने प्रेरक गीतों से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉक्टर मंजू तिवारी के द्वारा ब्लड बैंक की सुविधाओं पर विशेष जानकारी देते हुए गंभीर बीमारियों से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट की अध्यक्ष वीणापाणी खरे ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए लगातार स्वयं का परिक्षण करते रहने की सलाह दी एवं कार्यक्रम में आमंत्रित समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। संस्था के सक्रिय साथी सतेंद्र सिन्हा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में केवल भलेंद्र , पुष्पा साहू ,सुमन साहू ,निशु महिलांग सहित दुर्ग ब्लॉक के समस्त ई शक्ति के समस्त एनिमेटर शामिल हुए।

You cannot copy content of this page