DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद के सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल यादव नही रहे

बालोद। अंचल के ग्राम तरौद निवासी प्रतिष्ठित यादव परिवार के मुखिया छोटे लाल यादव का निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से वे अस्वस्थ चल रहे थे। बालोद शिक्षा जगत में अपनी जीवन भर के सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त उपरांत अपने सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहे। वे भास्कर यादव अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बैहर बालाघाट के पिता व बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकेंद्र यादव के चाचा थे। अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम तरौद में 11 बजे से किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि 82 वर्षीय छोटेलाल यादव जी हायर सेकेंडरी स्कूल बालोद में व्याख्याता के रूप में कार्यरत भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने पढ़ाए बच्चों व नई पीढ़ियों से जुड़े रहे। उन्हें शिक्षित व मार्गदर्शन करते रहे। उनकी कार्यशैली यादव समाज में भी अनुकरणीय थी। उनके निधन से परिवार सहित यादव समाज में भी शोक की लहर है। इस निधन पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

You cannot copy content of this page