बालोद/देवरीबंगला । ग्राम जेवरतला (रोड) में जिला स्तरीय व ग्राम बिरेतरा में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली एवं सरकार की महत्वपूर्ण योजना गोमूत्र खरीदी का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी सम्मिलित हुए । जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर राज्य शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गो मूत्र खरीदी का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के बाद राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। गांव गरीब किसान की आय बढ़ाने सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार संस्कृति व संस्कार को सुरक्षित करने का कार्य भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। सरकार ने गोबर खरीदी के बाद अब गोमूत्र भी खरीद रही है। इससे सीधा लाभ गो पालको को होगा। छत्तीसगढ़ मॉडल को पूरे देश में सराहा जा रहा है। हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है। वर्मी कंपोस्ट खाद के उपयोग से कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, अध्यक्ष जनपद पंचायत जागृत सोनकर, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ममता चंद्राकर, जनपद सदस्य, राजेश साहू जनपद सदस्य, सुनील गोलछा, केजूराम सोनबोईर जनपद सदस्य, योगेश देशमुख सरपंच बिरेतरा, कृपाराम निषाद, अनिल कटहरे जोन प्रभारी, हीरालाल गांधी, त्रिलोचन रजक, प्रीतम ठाकुर ,मुकेश रजक, दुर्गेश्वरी निषाद, ललित हिरवानी, इंदरमन देशमुख, ऐनकुमार साहू एवं बङी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की प्रशंसा हो रही है : कुंवरसिंह
