DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरेली पर गौरव ग्राम निपानी में हुआ खेल कूद का आयोजन, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने किया परंपरा को सहेजने का प्रयास

बालोद। हाल ही में गठित राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं द्वारा हरेली पर कई गांव में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया । गेड़ी, खो खो कबड्डी, मटका फोड़, रस्साकसी सहित विभिन्न तरह के विलुप्त होते खेलों को संरक्षित करने के लिए हरेली के मौके पर विभिन्न गांव में आयोजन कराए गए। इस क्रम में गौरव ग्राम निपानी मे राजीव युवा मितान क्लब निपानी के तत्वाधान मे खेलकूद का आयोजन रखा गया था। जिसमे ग्राम के पुरुष महिलाओ व बच्चो का खेलकूद रखा गया था। जो राजीव युवा मितान के समस्त पदाधिकारी ,सभी सदस्यों एवम् ग्राम के सभी लोगो के सहयोग से हुआ। उद्घाटन समारोह के अतिथिगण गिरधर चंद्राकर , खुलास मंडावी, कृपा राम साहू, गिरधर साहू, गजानंद साहू, बिन्धे साहू थे। इसी तरह समापण समारोह के अतिथि ममता गजेंद्र, हुलसी साहू, उमा साहू, गंगा साहू, बसंता साहू उपस्थित थे।

इन खेलों का हुआ आयोजन

  • गोला फेंक, गेड़ी दौड़, फ़ूगड़ी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष – नूतन कुमार साहू,कोषाध्यक्ष – मोकश कुमार साहू,सचिव – अजय प्रकाश सिन्हा मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page