DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा शहर मंडल ने किया बालोद में सांसद अधीर का पुतला दहन, राष्ट्रपति पर अशोभनीय शब्द पर मचा है बवाल….

बालोद|  भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया गया। देश के सर्वोच्च पद में आसीन नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी का अपमान करने वाले कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा बोला गया अशब्द अमर्यादित व सांसद की गरिमा मर्यादा से बाहर है राष्ट्रपत्नी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर राष्ट्रपति के साथ साथ पूरे देशवासियों का अपमान है आदिवासी महिला का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने अधीर रंजन चौधरी कांग्रेसी सांसद की  ऐसी ओछी हरकत का पुरजोर विरोध करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित कर पूरे देशवासियों से माफी मांगने की बात कहते हुए बालोद नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ कचहरी चौक पर पुतला दहन किया गया। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का झुमा  झटकी हुई।  इस अवसर पर पुतला दहन करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, जिला मंत्री शरद ठाकुर, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी मंडल उपाध्यक्ष ,मोहन कलिहारी, बृजेश गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति अमित चोपड़ा, रिंकू शर्मा, गणेश साव, पंकज आहूजा, बंटी बाफना, मंडल मंत्री कमल पनपालिया, प्राची लालवानी, शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक, पार्षद सरोजिनी साहू, संदीप सिन्हा, उत्तम साहू, सुरेश यादव, रमेश मालेकर, प्रीतम यादव, डोमिन साहू, संदीप सिन्हा, दिनेश साहू, राम दास मानिकपुरी,कल्याणी कौशिक, सुशीला यादव, निर्मला यादव, बारिश यादव, ममता यादव उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page