DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हमर पुरखा मन के हरेली में गेड़ी छत्तीसगढ़ के लइका मन के चिन्हारी, ऐला सहेज के रखें के अब हम सब के बारी-लोकेश्वरी गोपी साहू

बालोद/ डौंडीलोहारा|  मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में मनीकंचन में हरेली तिहार मनाया गया. लोकेश्वरी साहू ने समस्त नगरवासियों को और पूरे क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक त्यौहार हरेली पर्व की दी बधाई और किसानों के लिए  मंगल शुभकामनाएं की. छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली त्यौहार पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने गेड़ी का लुफ्त उठाया और गेड़ी खेल को धरोहर के रूप में सहेजने का संदेश नगर एवं क्षेत्रवासियों को दिए. हरेली त्यौहार में  नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि ने निभाई अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, पार्षद व एल्डरमैन साथी भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरी निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के निर्देश और अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मनी कंचन में हरेली पर्व मनाया गया. सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना गोबर खरीदी करने वाले नापतोल मशीन छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औजार रापा ,गैती कुदाली ,साबर,नागर और गेड़ी का पूजा अर्चना कर गौ माता को लोन्दी, चीलारोटी, सोहारी खुर्मी ठेठरी और खिचड़ी खिलाई गई.

इस हरेली उत्सव कार्यक्रम में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता व नगर पंचायत के एल्डरमैन हस्तीमल  सांखला, नगर पंचायत के  सभापति झुमुक लाल कोस्मा, ममता शर्मा पार्षद माया ठाकुर पार्षद और सभी पार्षद साथी महिला स्व सहायता समूह की समस्त स्वच्छता दीदी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे. जिसमें सुभाष श्रीवास्तव रामगुलाल सिन्हा नीलकंठ ठाकुर प्रकाश ठाकुर लक्ष्मी कोलियरे  राजेश यादव प्रकाश ठाकुर मनोज कुमार कोमा लक्ष्मी उसके व उसकी स्वच्छता टीम ने हरेली पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए और एक दूसरे को हरेली पर्व की बधाई देते हुए एक साथ मिलकर हरेली त्यौहार मनाने का जनमानस को संदेश दिए.

You cannot copy content of this page