सावन के पहले सोमवार को स्वयंसेवको ने किया गया वृक्षारोपण



दल्लीराजहरा। राष्ट्रीय सेवा योजना व ग्रीन कमांडो के स्वयंसेवको द्वारा सावन के पहले सोमवार को दल्ली राजहरा के गांधी चौंक व ग्राम चिखली में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया । कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयंसेवयिका कल्पना ने किया। स्वयंसेवयिका आंचल मेश्राम, राखी मंडावी, स्वयंसेवक दोवेन्द्र निषाद, मन्नत कुमार का भी विशेष सहयोग रहा। ग्राम चिखली व गांधी चौंक में स्वयंसेवको ने आम, नीम, पीपल, सीताफल, गुलमोहर,जामुन, जैसे अनेक वृक्षो का रोपण किया व स्कूली छात्रों को वृक्षारोपण और उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया | जिसमें गांधी चौंक के मितानिन सुलोचना मेश्राम ,गामनी गौर, पुर्णिमा सवलकर, कमलेशवरी,RHO कैलाश ठाकुर, ANM सरोज स्वर्णकार व चिखली के ग्राम सरपंच अहिल्याबाई रावटे व स्कूली छात्रों का सहयोग प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page