DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक संस्थान ऐसा भी- गरीब बच्चों को कराते हैं निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

बालोद। बालोद से 10 किमी दूर ग्राम मालीघोरी में देव यादव क्लासेस संचालित होती है। जहां प्रतिभाशाली गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सुनहरा अवसर लाया गया है। जहां इन दिनों गरीब वर्ग के बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाया जा रहा है। उक्त संस्थान में विगत 2 वर्षों से बालोद तथा अन्य जिलों के दूर दराज में स्थित गाँवों एवं शहरों के बच्चों को ऑनलाइन ऐप्प के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, प्रयास स्कूल प्रवेश परीक्षा तथा एकलव्य स्कूल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी बहुत कम शुल्क पर करवाते है। इन दो वर्षों में इस संस्था से पहले बैच (2020-21) में 8 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय बालोद के लिए, 2 विद्यार्थियों का प्रयास विद्यालय रायपुर के लिए तथा 1 विद्यार्थी का चयन एकलव्य स्कूल डौंडी के लिए तथा दूसरे बैच (2021-22 ) में प्रयास विद्यालय रायपुर के लिए 3 बच्चों का चयन,एकलव्य विद्यालय के लिए 1 बच्चे का चयन, उत्कृष्ट स्कूल रायपुर के लिए 3 बच्चों का चयन , सैनिक विद्यालय के लिए 3 बच्चों का चयन तथा इस वर्ष (2021-22)की नवोदय विद्यालय बालोद के लिए कक्षा 6 वी में 40 सीटों में प्रवेश लिए जिले के लगभग 8000 बच्चे शामिल हुए थे। उसमे भी इस संस्थान के 5 विद्यार्थियों ने मेरिट में अंक प्राप्त कर अपना चयन सुनिश्चित किये है। देव यादव ऑनलाइन क्लासेस पिछले 2 वर्षों से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर 15 प्रतिभाशाली बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे है। इसी के परिपेक्ष्य में उन बच्चों के लिए इस क्लास में प्रवेश प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। देव यादव ऑनलाइन क्लासेस की ओर से यह अनूठी पहल बालोद जिलों के बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा।

You cannot copy content of this page