शास. उ. मा. वि. घीना में हुआ छात्र परिषद का गठन, भोलेश्वर बने शाला नायक



बालोद। शास. उ. मा. वि. घीना में छात्र परिषद का गठन किया गया। कक्षा – 9 वी. से 12 वी. तक के कक्षाओं की कक्षा नायक, उपनायक, बागवानी विभाग, स्वच्छता अनुशासन, क्रीड़ा विभाग, के सचिवों का चयन हुआ। इस विद्यालय की परंपरा रही है कि, सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन शाला नायक के लिए किया जाता है इस बार भी इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए कक्षा-12 वी. बी. गणित संकाय से भोलेश्वर सिन्हा को शाला नायक का पद मिला। उप शाला नायक के रूप मे कक्षा-11 वी. बायो संकाय से कुमारी केशर का चयन किया गया। छात्रा प्रतिनिधि के रूप में कक्षा-12 वी. कला से कुमारी हेमा सिन्हा का नाम चयनित किया गया। समस्त नव निर्वाचित छात्र – परिषद का शपथ ग्रहण का कार्य विद्यालय के प्राचार्य एम. एल. ठाकुर द्वारा कराया गया। उनके दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए स्टाफ के शिक्षक व शिक्षिकाएँ आर्शीवचन के शब्द रखे। कार्यक्रम का संचालन व निर्देशन के. के. साहू द्वारा सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page