DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनोरा आईटीआई में हुआ यूथ रेड क्रॉस सुरक्षा वर्कशॉप

बालोद। धनोरा स्थित शासकीय आईटीआई यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद जिला समन्वयक चंद्रशेखर पवार के सौजन्य से रेड क्रॉस आईटीआई बालोद के प्रभारी शिक्षण अधिकारी लव कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा एवं प्राथमिक सहायता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। संस्था के युवा उत्साहित प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण एवं सुरक्षा संबंधित रंगोली के माध्यम से कार्यशाला हेतु स्रोत व्यक्तियों का सत्कार किया। संस्था प्रमुख नूतन साहू ने यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद जिला समन्वयक चंद्रशेखर पवार एवं उनके सहयोगी राजेंद्र साहू एवं रोमन साहू का पुष्पागुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शासकीय आईटीआई डौंडीलोहारा की रेड क्रॉस प्रभारी एल.पद्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए रेड क्रॉस के विभिन्न आयोजनों पर अपना अनुभव साझा किया। ज्ञापन शिक्षक लव कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यशाला का उद्देश्य एवं महत्व बताया। शुरुआत श्री पवार द्वारा रेड क्रॉस का संक्षिप्त परिचय देते हुए की गई। तत्पश्चात प्राथमिक सहायता एवं सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन विभिन्न क्रियाकलापों – चोट पर पट्टी बांधना, हड्डी टूटने पर अंगों का स्थिरीकरण, प्राकृतिक संसाधनों द्वारा स्ट्रेचर तैयार करना, मिर्गी एवं सर्प,बिच्छू एवं कुत्ता काटने पर की जाने वाली प्राथमिक उपचार के अलावा सीपीआर एवं कृत्रिम श्वास देने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन मॉडल के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को वाईआरसी क्लैपिंग के साथ स्वास्थ्य,सेवा एवं मित्रता के सूत्र का महत्व भी बताया।

You cannot copy content of this page