बालोद।
बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने उन्हें कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डाॅ. सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सुरजपुर एवं मुंगेली जिले के जिलाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं। अभी हाल ही में उनका स्थानांतरण कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर बालोद के रूप में हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
शासन-प्रशासन के प्रति आम लोगों का विश्वास अर्जित करने
अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें – कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह
नवपदस्थ कलेक्टर ने परिचयात्मक बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
समय-सीमा में कार्यो का सम्पादन को बताया अपनी पहली प्राथमिकता
बालोद। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियो को शासन-प्रशासन के प्रति आमलोगों का विश्वास बढ़ाने हेतु जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वांे का निर्वहन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों को अमलीजामा पहनाने तथा जिले के बेहतरी के लिए किए जाने वाले कार्यों में सभी अधिकारी-कर्मचारी की अनिवार्य भागीदारी होना आवश्यक है। डाॅ. सिंह ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रो में अग्रणी बनाने हेतु उत्कृष्ट कार्यों का सम्पादन करने को कहा है। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्टोरेट बालोद के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने तथा आम जनता के हित में कार्य करने के लिए समय-सीमा में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। परिचयात्मक बैठक में पुलिस अधिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एएसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक अधिकारी हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक जरूरतमंद लोगो के वाजिब समस्यांे का निराकरण शीघ्र से शीघ्र हो। डाॅ. सिह ने कहा कि जिले के पूर्ववर्ती कलेक्टरों के बेहतर कार्यो को निरंतर जारी रखा जायेगा तथा उसे और अधिक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। जिले में राजस्व संबंधी कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यो को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को 15 दिन के भीतर राजस्व न्यायलयों के प्रकरणांे का निपटारा अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वे आम लोगो के समस्याओं के निराकरण हेतु ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण कर सुबह गांव मे जनचैपाल लगायेंगे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियो को जमीनी हालात से वाकिफ होने के लिए प्रत्येक सप्ताह 04 से 06 गावों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियो का मुख्यालय में उपस्थिति की सूचना ग्रामीणों एवं आमलोगों तक अनिवार्य रूप से पहंुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
डाॅ. सिंह ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को प्रशासन के दो प्रमुख पहिए बताते हुए उन्हे जिले के विकास एवं शांति के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियो को समय सीमा के लंबित मामलो का निराकरण 04 दिनो के भीतर एवं राजस्व अधिकारियो को आर.बी.सी 6-4 के प्रकरणांे का निराकरण 15 दिवस के भीतर करने के अलावा 03 दिनों के भीतर आवेदकांे को आय, जाति निवास प्रमाण पत्र बनाकर देने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह का स्वागत करते हुए उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिले के शांति एवं विकास के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।












कन्हैया की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने लिया 2 जुलाई को बालोद बंद का निर्णय, भाजप
[…] नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह न… पीपरछेड़ी के अस्पताल में हंगामा करने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज, आरोपी फरार गांजा की तस्करी करने वाले यूपी के तीन आरोपियों को पुरूर पुलिस ने पकड़ा पत्नी की हत्या कर लाश कुएं में फेंकने वाले पति को मिला आजीवन कारावास की सजा एसपी ने गुण्डरदेही थाने के नवनिर्मित माल खाने भवन का किया गया उदघाटन हाई स्कूल मुड़खुसरा में सरस्वती की मूर्ति हुई स्थापित कोरोना काल में खोए पति, परिवार चलाना हुआ था मुश्किल, रथदुज पर विधायक संगीता सिन्हा ने की जरूरतमंद महिलाओं की मदद, 2 लाख 75000 के जनसंपर्क राशि का वितरण शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर ग्रामवासी एवं शिक्षकों ने दी समारोह में शिक्षक को बिदाई, टीचर्स एसोसिएशन ने भी किया सम्मान कोटा में नीट की कोचिंग के लिए पहुंची बालोद की लीना ने बताए उदयपुर की घटना के बाद हालात, कर्फ्यू लगा, घर लौटना मुश्किल,17 को टेस्ट एक्जाम,,, Post Views: 11 Tags: Dailybalodnews.com […]