बालोद। विकास खण्ड गुरुर से शिक्षक एल बी संवर्ग (शिक्षाकर्मी) से द्वितीय सेवानिवृत रूपराम नागवंशी, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चन्दनबिरही का विदाई सम्मान समारोह ग्रामवासियो के तत्वाधान में,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ,शाला के शिक्षक व बच्चों के सहयोग एवं उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । 1998 से नियुक्त होकर 30 जून 2022 को 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी पूर्ण कर 30 जून को वे सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हो रहे रूपराम नागवंशी एवं उनकी धर्मपत्नी हिरौंदी बाई नागवंशी ,कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप साहू सरपंच ग्राम पंचायत चन्दनबीरही,विशेष अतिथि डी पी कोसरे वि ख शिक्षा अधिकारी गुरुर,दिलीप साहू,जिला अध्यक्ष टीचर्स एसोसिएशन बालोद, सी एस साहू प्राचार्य शा हाईस्कूल चन्दनबीरही, हेमू राम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्षगण रामकिशन साहू, टाल सिंह निर्मलकर,रूपेश सेन,,सोमन साहू,सांसद प्रतिनिधि, लखन लाल साहू विधायक प्रतिनिधि,सूरज गोपाल गंगबेर ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गुरुर, बसन्त साहू प्रभारी प्राचार्य पोटियाडीह थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के तैलचित्र की पूजा अर्चना से हुई। बिदाई कार्यक्रम में शा पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक महेश्वर सोरी ने नागवंशी जी के जीवनी एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में उनके शिक्षकीय जीवन में शिक्षा के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठता व उनके संघर्ष को याद कर व्यक्त किये। नागवंशी जी गुरुर ब्लाक के एल बी संवर्ग से सेवा निवृत्त होने वाले द्वितीय शिक्षक है। रूपराम नागवंशी 1998 से शिक्षाकर्मी के रूप में अपनी शिक्षकीय जीवन आरम्भ किया।छत्तीसगढ़ शिक्षा कर्मी संघ में अध्यक्ष के रूप में कार्य किये।उनके शिक्षकीय जीवन ,शिक्षक संगठन के प्रति समर्पित थे।इस अवसर पर प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गुरुर ,संकुल शिक्षकों, रसोइया समूह,ग्रामवासियों ने सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट की।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। इस अवसर पूर्व माध्यमिक शाला चन्दनबीरही के प्रधान पाठक पूर्णिमा बघेल,प्रदीप साहू प्रदेश संगठन सचिव,वीरेंद्र देवांगन जिला उपाध्यक्ष, जगतराम साहू ब्लाक सचिव,नरेंद्र साहू जिला सचिव,हरीश साहू ब्लाक उपाध्यक्ष,रिखीराम ध्रुव ,केशव राम साहू महासचिव ,पूरन भेसले,नीता बघेल,संजय वर्मा,कुमार सिंह कश्यप,विद्यालय के शिक्षक महेश्वर सोरी,गीतांजली साहू,सी ए सी बसन्त कुमार सिन्हा,विद्यालय के शिक्षक मीना साहू, नोबल धुर्वे, ईश्वरीय प्रसाद बाघमार,खिलावन नेताम,निर्मला ध्रुव,हेम प्रकाश साहू,चैलेश साहू,महेश्वर सिंह राजपूत,सेवानिवृत शिक्षक हरिश्चंद्र सिन्हा,के के गंगबेर,होरी लाल साहू ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र देवांगन एवं प्रदीप साहू शिक्षक ने किया एवम पूर्व मा शाला के प्रधान पाठक श्रीमती पूर्णिमा बघेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर ग्रामवासी एवं शिक्षकों ने दी समारोह में शिक्षक को बिदाई, टीचर्स एसोसिएशन ने भी किया सम्मान
