DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरि परियों ने दिया हरियाली का संदेश, अभिप्रेरणा ग्रुप बालोद की महिला सदस्यों ने लोगों को बांटे सीडबॉल

बालोदअभिप्रेरणा ग्रुप बालोद के द्वारा शंकर नगर बालोद में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पौधारोपण किया गया । एवं उसकी सुरक्षा की सम्पूर्ण जवाबदारी ली गई , साथ ही सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने अपील की गई,इस अवसर पर अभिप्रेरणा ग्रुप बालोद के महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ों एवं पौधों के बीजों का सीडबाल बनाकर लोगों को वितरित किया गया । ग्रुप के महिलाओं द्वारा बताया गया कि इस सीड बाल को उपयुक्त खाली जगह पर रखकर पौधों और वृक्षों को रोपित किया जा सकता है वह भी आसानी से। यह वृक्षारोपण एवं पौधारोपण का सबसे सरल एवं सस्ता साधन है। सभी से निवेदन किया गया है कि जब भी आप सफर पर जाये तो इन सीड बॉल को खाली एवं पानी वाले स्थान में डाल दे । इस अवसर पर अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाएं कादम्बिनी यादव,गायत्री साहू,नीलम रावटे, सुमन साहू, रामेश्वरी चौधरी, तबस्सुम उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page