DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा और डौंडी की सड़कों पर पैदल घूमे एसपी, किया निरीक्षण, अपराधों पर अंकुश के दिए निर्देश

दल्लीराजहरा। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात् प्रथम बार राजहरा एवं डौण्डी थाना का भ्रमण कर थाने के लंबित अपराध और कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा जुआ, सट्टा एवं शराब पर लगाम लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। थाना में पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियों से मुलाकात किया एवं समस्याएं भी सुनी तथा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता मेल मुलाकात कर अवैध कारोबार करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। थाने का रखरखाव, मालखाना की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया । पुलिस और जनता के बीच की दुरी कम करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् मधुर संबंध बनाने उनके समस्याएं सुनने अच्छे व्यवहार करने संबंधी निर्देशित भी दिया गया, साथ ही पुलिस स्टाफ को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक अरूण नेताम एवं स्टाफ के साथ दल्ली राजहरा के सड़को पर पैदल चलकर शहर के यातायात व्यवस्था का पालन कराने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज के सभी पक्षों से संवाद कर शांति व्यवस्था स्थापित की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अपराध नियंत्रण पर भी ध्यान दिया जाएगा, पुलिस और जनता के साथ दुरी कम करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् कार्य किये जायेंगे।

You cannot copy content of this page