DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत अर्जुन्दा में विधायक ने किया पौधारोपण, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

अर्जुंदा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर अर्जुन्दा में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने नगर पंचायत अर्जुन्दा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिए। वही संसदीय सचिव ने आम जनों से अपील करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त नागरिकों से पेड़ लगाने का अनुरोध किए एवं संरक्षण पर भी जोर दिए।

वृक्षारोपण के दौरान चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, रोशन सिन्हा पार्षद, डॉक्टर नारायण साहू , शरद गुप्ता , रुपेश निषाद एवं नगर पंचायत अर्जुंदा के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page