DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नए एसपी ने लिया जनरल परेड, सभी थाना प्रभारी व स्टाफ को दी शिष्टाचार की नसीहत

बालोद। बालोद जिले के नए पुलिस अधीक्षक IPS जितेंद्र कुमार यादव, द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में प्रथम साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया। जनरल परेड में डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी एस.एस मौर्य, डीएसपी बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, 2आईसी ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी व जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। परेड में उपस्थित समस्त टोली का निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी टोलियों का टर्न आऊट यूनिफॉर्म ड्रेसिंग, एवं शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट टर्न आउट वाले अधि/कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। रक्षित केंद्र ग्राउंड भवन परिसर, रोजनामचा, आरमोरी, व समस्त शाखा का जायजा लिया गया तथा समस्त थाना प्रभारी को अपने थाना परिसर की साफ सफाई व आम जनता के लिए उचित बैठक व्यवस्था, पीने का पानी एवं आम जनता से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने हिदायत दिया गया।

You cannot copy content of this page