DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बालोद के नए एसपी जितेंद्र यादव से की मुलाकात, जिले की आपराधिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

बालोद। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बालोद के नए एसपी जितेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसपी श्री यादव से बालोद जिले में महिला सुरक्षा, अवैध शराब बिक्री पर रोक, सट्टा, जुआ, गांजा की अवैध तस्करी को लेकर चर्चा की। आप के जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने एसपी को बताया कि आज पूरे जिले में शराब की अवैध बिक्री जोरों से चल रही है। जिससे शराब कोचियों की बल्ले बल्ले है। वहीं गांवों में शराब पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शराब कोचियों पर जल्द लगाम कसने की जरूरत है। जिससे गांवों में शांति कायम रहे। जिलाध्यक्ष श्री आरदे ने एसपी को बताया कि इनके अलावा सट्टा, जुआ, गांजा का भी कारोबार अवैध रूप से जारी है। वहीं सायबर अपराध पर लगाम लगाने की भी बात की। जिस पर एसपी श्री यादव ने कहा कि हमारी पूरा फोकस रहेगा कि जितना ज्यादा से ज़्यादा हो अपराध कम हो सके पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर दीपक आरदे जिला अध्यक्ष बालोद, देवेन्द्र देशमुख जिला उपाध्यक्ष, चोवेन्द्र साहू स्टेट आब्जर्वर डोंडीलोहारा, प्रदीप हिरवानी विधानसभा उपाध्यक्ष बालोद, फलस्वर साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page