DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब विधायक के अभिवादन के जवाब में केरल में राष्ट्रपति बोले- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया,,,,,

बालोद। इन दिनों बालोद विधायक संगीता सिन्हा केरल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंची है। जहां देश भर से महिला विधायकों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। जब राष्ट्रपति विधायकों के बीच पहुंची तो उन्होंने बालोद विधायक के द्वारा अभिवादन करने पर उनके अभिवादन का जवाब छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोलकर दिया। राष्ट्रपति के मुंह से यह शब्द सुनकर विधायक संगीता सिन्हा गर्व से अभिभूत हो गई। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने केरला विधानसभा के स्पीकर बीएम राजेश से भी मुलाकात कर चर्चा की।

इस सम्मेलन में विधायक संगीता सिन्हा के साथ साथ डौंडीलोहारा से बतौर विधायक अनिला भेड़िया मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग भी बालोद जिले से शामिल हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुवनंतपुरम में विधानसभा परिसर में महिला विधायकों के इस पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस आयोजन की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष एम.डी. राजेश, मंत्री वीना जॉर्ज, आर. बिंदु, जे. चिंचुरानी, विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और विभिन्न राज्यों के महिला सांसदों तथा विधायकों के इस समारोह में भाग लिए। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। आयोजन 26 से 28 मई तक होगा।

You cannot copy content of this page