DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झीरम घाटी की शहादत को कांग्रेसियों ने किया याद, बालोद, गुंडरदेही सहित कई जगह हुए आयोजन

बालोद। झीरम घाटी में हुए शहीद वीर सपूतों को सादर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा कांग्रेस सभागार में आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रभा सुधाकर , पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया,चन्द्रेश हिरवानी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी,यज्ञदेव पटेल प्रवक्ता, पुरषोत्तम पटेल प्रदेश सचिव,धीरज उपाध्याय विधिक विभाग, अनिल सुधार,ऐनू राम साहू महामंत्री, रोहित सागर महामंत्री धर्मेन्द्र रामटेके,गोपी हिरवानी उपाध्यक्ष ओबीसी जिला कांग्रेस,दया राम देवांगन ,साजन पटेल युवा कांग्रेस शहर, झग्गर सिंह कौशिक अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ग्रामीण बालोद, श्रीमती दुलारी वर्मा सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस श्रीमती संध्या वर्मा सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस श्रीमती सरोजिनी चंद्राकर सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस,पुरुषोत्तम पटेल अनिल सुथार आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा किये गए नरसंहार में शहीद स्वर्गीय नंद कुमार पटेल , स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ला, स्वर्गीय महेंद्र कर्मा ,स्वर्गीय उदय मुदलियार स्वर्गीय दिनेश पटेल एवं झीरम घाटी कांड में शहिद समस्त शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं पुण्य स्मरण किया गया।

गुंडरदेही में भी हुआ आयोजन

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में विधायक कार्यालय गुंडरदेही में झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए स्व नंदकुमार पटेलजी,शहीद महेंद्र कर्माजी,शहीद उदय मुदलियार जी एवं कांग्रेस नेताओं तथा सुरक्षा बल के जवानों के पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी में शहीद नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू,डॉ नारायण साहू,मानसिंह देशलहरा,अनिल कटहरे,रवि राय,युगांत चन्द्राकर, महामंत्री तामेश्वर देशमुख,मोंटू चन्द्राकर,सेक्टर प्रभारी रामसेवक निषाद,डॉ मानसिंह सार्वा,पवन सिन्हा,न पं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर,लिखन निषाद,सोहन सोनी,रेवा ठाकुर,रवि तिवारी,प्रवेश जैन,डुपेंद्र साहू,गोपी साहू,पूनम साहू,लवकेश यदु,सरपंच श्रीमती सरोज साहू,खिलेंद्र साहू,हेमंत साहू,डोगेन्द्र चन्द्राकर,किशन पांड़े, देव मंडावी,श्रीराम ठाकुर,पन्ना साहू,प्रवीण साहू,मनीष सार्वा,उत्तम निर्मलकर,केदार चन्द्राकर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page