DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कांग्रेस की मजबूती को लेकर बनाई गई रणनीति, हर बूथ में जोड़ेंगे पांच महिलाएं

बालोद। महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
कांकेर लोकसभा प्रभारी मांडवी दीक्षित की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लोकसभा प्रभारी कांकेर मांडवी दीक्षित विधानसभा प्रभारी दुलारी वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्र प्रभा सुधाकर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सरोजिनी चंद्राकर संध्या वर्मा प्रदेश सचिव के उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में यह तय किया गया है कि आने वाले समय में प्रत्येक बूथ में 5 महिलाओं को अनिवार्य रूप से जोड़कर महिला संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव तक यह कार्य कर लिया जाएगा ताकि महिला कांग्रेस और अधिक मजबूत हो।

उपस्थित वक्ताओं ने महिला कांग्रेस की मजबूती के साथ ही प्रदेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं को गांव गांव तक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि सभी ब्लाकों में बुथ सेक्टर एवं मंडल स्तर पर महिला संगठन को मजबूत किया जाएगा। सक्रिय महिलाओं को अधिक से अधिक संगठन की ओर लाएंगे और साथ ही सरकार के संचालित योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती हसीना बेगम, चिदाकाश आर्य, निर्मला बंजारे, ममता चंद्राकर, धामिन कुरेशिया, गीता मेश्राम, दुलेश्वरी कोडोपी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page