Sat. Sep 21st, 2024

तख्ती लेकर गुरुर में किसानो की मांगों पर भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना, 50 सेवा सहकारी समितियों में प्रदर्शन

किसानो की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बालोद/गुरूर। भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णा कांत पवार प्रदेश मंत्री पवन साहू के निर्देशानुसार, एवम् भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू व समस्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बालोद जिले के सभी मंडल के 50 सोसायटियों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें गुरुर मंडल के अंतर्गत सोसाइटी के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा बजरंगी यादव, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव शाह, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा युधिष्ठिर चंद्राकर की उपस्थिति में यह प्रदर्शन हुआ।

यह है सभी मांगे

उल्लेखनीय है कि वर्मी कंपोष्ट के बाध्यता को समाप्त करने और किसानो को खरीफ़ फसल के लिए खाद की आपूर्ति सभी सोसायटी मे भंडारण की मांग को लेकर ये प्रदर्शन था। मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व में घोषित 2 वर्ष का बकाया बोनस राशि को भुगतान कर, एवं गन्ना किसानों का जिले में संचालित शक्कर कारखाना है, उसमें किसानो का राशि भुगतान नही हुआ है राशि का तत्काल भुगतान किया जाए, और के खाते में शीघ्र भुगतान किए जाने, रबी फसल में असमय जो बारिश और ओला वृष्टि हुई है, उसमे हुई फसल की क्षति उसे राहत पहुँचाने प्रधानमंत्री फसल योजना के माध्यम से किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किया जाए, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी राजीव गांधी न्याय योजना के अंतिम किश्त की राशि मे 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती करते हुए करीब 470 करोड के राशि किसानों को कम जारी की गई है, इस अंतर की राशि को तत्काल किसानों को जारी किए जाने, प्रदेश सरकार राज्य में सरकार बनने से पहले किसानों का दाना-दाना धान खरीदने का वादा किया गया था, चूंकि छत्तीसगढ़ में रबी की फसल भी पर्याप्त मात्रा में होती है, अतः पूरे प्रदेश में किसानों की रबी के फसल की खरीदी 2500 रुपए प्रति क्विंटल में तत्काल प्रारंभ किए जाने, राज्य सरकार द्वारा सरकार बनने से पहले अपने घोषणा पत्र में पूर्व सरकार के लंबित 2 वर्षो के धान बोनस देने का वादा किया था, किंतु सरकार को आज साढ़े 3 साल से अधिक हो गए, बकाया बोनस की राशि तत्काल किसानों को जारी किए जाने की मांग की गई है। इन सभी विषय को लेकर के भाजपा किसान मोर्चा द्वारा, पूरे जिले मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी यादव ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति को उजागर करते हुए कहा कांग्रेस सरकार हमेशा से किसान विरोधी नीति में काम करते आ रही है। 2018 में सत्ता हासिल करने से आज तक ऐसा कोई निर्णय नही लिया है जो किसान हित में हो। न ही किसानो का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है न ही बिजली का बिल हाफ़ हुआ है। और आज ये स्थिति है कि किसान अपने माँग के लिए सड़क की लड़ाई लड़ रहा है।

सोनिया गांधी को खुश करने सीएम कर रहे किसानों से छलावा

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा ये भूपेश सरकार केंद्र में बैठी सोनिया गांधी को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता के साथ छलावा कर रही है। आज किसान परेशान है किसान की सुध लेने वाला कोई नही है। जहाँ आज जिले के प्रत्येक सोसाइटी में खाद का भंडारण सरकार को तय कर लेना चाहिए। आज वो विफल नज़र आ रही है। आज किसानो को खाद के परमिट कटवाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट खाद के नाम से लूटा जा रहा है।

न्याय योजना में भी राशि कटौती कर किसानों से अन्याय

साथ ही किसानो का राजीव गांधी न्याय योजना का अंतिम किस्त पूर्व 2021-22 के धान ख़रीदी का जारी किया गया। उसमें 30 से 40 प्रतिशत राशि की कटौती की गई है। जिले में ऐसे दो हज़ार से ऊपर प्रकरण है जिन्हें आज पर्यंत स्थाई पम्प हेतु विद्युतीकरण नही किया गया जबकि किसानो का डिमांड एक वर्ष से पूर्व सरकार द्वारा पटवा लिया गया है। ऐसे में देखे तो यह सरकार किसान विरोधी नज़र आ रही है। जिसका विरोध भाजपा किसान मोर्चा संगठन के नेतृत्व में लगातार करते रहेगी और किसानो की आवाज़ बनके सड़क की लड़ाई लड़ेगी। इस धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव, प्रीतम साहू , जिलाध्यक्ष केसी पवार, प्रदेश मंत्री पवन साहू, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, ईशा प्रकाश साहू, दुर्गा नंद साहू, यादराम साहू, जगदीश देशमुख ,पन्ना लाल साहू, डोमेश्वरी साहू, संध्या साहू, अश्वन बारले संतोष गंगबेर चंद्रिका गंजीर मणिकांत बघेल ने भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार पर किसान विरोधी रवैया को लेकर कड़ा प्रहार किया। इस अवसर पर सभी जिला प्रमुख पदाधिकारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा, हेमंत साहू, कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, उपाध्यक्ष लीला राम सोंनबेर, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य पिपरे, मंत्री टुकेश्वर पांडे, प्रह्लाद साहू, अश्वन बारले, संतोष गंगबेर, गणेश साव, दिलीप कुल्हारे, तेजराम साहू, भुवन साहू, चित्रसेन साहू, प्रेम कलिहारी, जागेश्वर साहू, भूपेंद्र सिन्हा, लीलाराम ड़डसेना, मितेंद्र साहू, अनुसुइया ध्रुव, डीगेश्वरी बंधु, रेणुका राउटे, चिंता राम साहू, प्रदीप साहू , भोज राम देवांगन, अजेंद्र साहू, मुकेश साहू, भागवत यादव आदि उपस्थित रहे।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page