DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चुनावी रणनीति- कांग्रेस के नेता- कार्यकर्ता करेंगे ब्लॉक से बूथ तक का दौरा, अंतिम छोर तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का ब्यौरा

बालोद। जिला में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए, एवं छत्तीसगढ़ शासन के जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता ब्लॉक से लेकर बुथ तक दौरा करेंगे एवं गांव-गांव में शासन की योजनाओं को पहुंचाएंगे। योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को दिलाये जाने के लिए कार्य किया जाएगा। यह निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के मध्य बैठक में लिया गया। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए क्या-क्या किया जाना है, के लिए बालोद के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, पुरुषोत्तम पटेल ,रतिराम कोसमा, मिथिलेश निरोटी, विकास चोपड़ा, शिरोमणि माथुर, गिरीश चंद्राकर, विजयपाल बेलचंदन, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक, संतु राम पटेल, गोपाल प्रजापति, दिनाराम चेलक, केजू राम सोनबोईर, ने अपने विचार एवं सुझाव दिया। समस्त नेता गणों के विचार एवं सुझाव को सुनकर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने आगामी महीने में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेट मुलाकात दौरे में कांग्रेसियों की सहभागिता एवं आने वाले संगठन चुनाव तथा उदयपुर राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।

बैठक में मुख्य रूप से क्रांति भूषण साहू ,अनिल यादव, चंद्रेश हिरवानी, धीरज उपाध्याय,नुरुल्ला खान, तामेश्वर साहू, भोलाराम नेताम, संजय साहू ,जीवराखन साहू, भोला देशमुख ,संजय बारले, भोज हरदेल, शिव कुमार सिन्हा, केशव शर्मा, आनंद चौधरी, ताराचंद जैन, विनोद शर्मा बंटी, आनंद राजपूत, दिलीप कुमार बघेल, चंपा साहू, सुमन सोनबोईर, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव छबीला सिन्हा, यज्ञ देव पटेल, प्रेमचंद क्षीरसागर, शंभू साहू ,संतोष पांडे, रामजतन भारद्वाज, सुचित्रा हेमंत साहू ,उषा साहू, फैज बक्स , मानसी साहू ,संतोषी ठाकुर ,अनिल सुथार, योगिता निषाद, मनोज पाटिल, संतोष चौधरी, आनंद राजपूत, उमेंद सिंह कलिहारी एवं साथी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश हिरवानी एवं आभार प्रदर्शन धीरज उपाध्याय ने किया।

You cannot copy content of this page