DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेठवार समाज का प्रांतीय वार्षिक महाधिवेशन 16 मई को राजिम में, हर जिले में चल रही तैयारी

बालोद। यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़ के प्रांतीय मुख्यालय राजिम में 16 मई को वार्षिक महा अधिवेशन आयोजित है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक तहसील और जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण एवं सामाजिक बंधु शामिल होंगे। समाज के प्रांतीय प्रवक्ता बलदेव यादव ने बताया कि आयोजन के लिए सुव्यवस्थित तैयारी की गई है ।


टीम बनाकर कार्यभार सौंपे गए हैं। छत्तीसगढ प्रांत के अध्यक्ष श्री गुलेन्द्र यादव तथा महासचिव समलिया यादव तथा कोषाध्यक्ष दाऊराम यादव पूरे प्रांत के प्रत्येक जिले में जाकर वहां के पदाधिकारियों से मिलकर अधिवेशन के लिए आमंत्रित किए हैं फिर भी जिन बंधुओं तक आमंत्रण नहीं पहुंच पाया हो उनसे प्रांत के अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव ने अपील की है कि इस समाचार को पढ़कर आमंत्रण के रूप में स्वीकार कर अधिक से अधिक संख्या में प्रांतीय मुख्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

You cannot copy content of this page