DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

44 डिग्री तापमान में भाजपाई कर रहे जनसंपर्क

बालोद। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशन एवं मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू के मार्गदर्शन में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना के तहत संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के गुरुर मंडल अंतर्गत ग्राम सोहपूर में कार्यों का विस्तार करने पहुंचे।

शक्ति केंद्र विस्तारक के रूप में अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद सत्या गांवरे महामंत्री मोहिनी देवागन एवं उनके ग्रामीण मंडल महामंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू चित्रसेन साहू थे। इस दौरान ग्राम सोहपूर के वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर साहू शारदा पूर्व सरपंच पुष्पा साहू जागेश्वर साहू अहलिया साहू पूर्णिमा साहू बुथ अध्यक्ष लकी साहू गिरधर साहू सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विषयों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई और पार्टी द्वारा दिए गए फॉर्मेट को भी भरा गया। घर-घर जाकर जनसंपर्क 44 डिग्री की तपती धूप में किया गया।

You cannot copy content of this page