Sat. Sep 21st, 2024

बूथों की नब्ज टटोलने उतरेंगे भाजपा के सिपाही, 10 दिनों में देंगे 100 घंटे का समय

बालोद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बालोद जिले के तीनों विधानसभा के कार्यकर्ता एक दूसरे के मंडल में बूथों के नब्ज टटोलने मैदान में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना के तहत 5 मई से कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। जिसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंडलों एवं विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और यह पार्टी की महत्वकांक्षी योजना है। इस कार्य योजना को सफल बनाने आज से सभी कार्यकर्ता मैदान पर उतरे हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के 25 कार्यकर्ता विधानसभा के अन्य 2 मंडलों में 10 दिनों में 100 घंटे का समय देंगे। बालोद मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है और सभी कार्यकर्ता वहां पर बूथों की स्थिति देखने उतरेंगे और वहां पर निकम्मी कांग्रेस सरकार के झूठे दावों की पोल खोलेंगे। बूथ पालक से लेकर सदस्य योजनाओं इत्यादि का जायजा लेंगे।

खुलेगी कांग्रेस की पोल

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर हम अपनी स्थिति के साथ-साथ कांग्रेस की स्थिति देखने भी मैदान में उतरेंगे। कैसे कांग्रेस ने लोगों को झूठा वादा किया और अब प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान अधूरे हैं। संविदा कर्मी सड़क पर है। ऐसे कई मामले हैं जिस पर हमारे कार्यकर्ता आम जनता से रूबरू होंगे। मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बताएंगे कि कैसे गांव-गांव बिजली पानी सड़क पहुंची। इसके पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार ने किस तरह मेहनत किया और आज उस मेहनत का पलीता लगाने कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page