DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियन का हुआ बालोद में आयोजन

बालोद। जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशीप का आयोजन बालोद नगर स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिनमें बालोद डिस्ट्रिक्ट में 4 ब्लॉक बालोद, गुरुर, गुंदेरदेही, तथा डौंडी ब्लॉक के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिए। साथ में इस चैंपियनशिप को और भी मजबूत बनाने बिलासपुर के 13 खिलाड़ियों ने अपना सामंजस्य स्थापित किए।

इस चैंपियनशिप में ताइक्वांडो के दोनो इवेंट क्योर्गी(फाइट) तथा पूम्सेय का आयोजन हुआ। जहां जिला के प्रतिभागी बढ़ चढ़ के भाग भी लिए। साथ ही ताइक्वांडो को कुछ कुछ बारीकियों को जानना शुरू किए। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में में मुख्य अतिथि संदीप टावरी, तथा साथ ही ताइक्वांडो परिवार के विभिन्न प्रतिभागी साथ रहें। इसी प्रकार समापन समारोह पर मुख्य अतिथि , डॉक्टर लीना साहू, जिला राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, अध्यक्ष के रूप में अजय यादव, पद्मिनी साहू, चंद्रहास साहू, शंभू साहू, जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के खिलाड़ियों के पालक,तथा इस चैंपियनशिप को अच्छा बनाने के लिए, नगर पालिका परिषद बालोद सी एम ओ रोहित कुमार साहू , विकास चोपड़ा भी साथ रहे।

मुख्य रूप से इस आयोजन को संचालित करने वाली संस्था जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी रहें। जिनके अध्यक्ष वासुदेव, सचिव यामिनी कौमार्य, सह सचिव खोगेश्वरी गेंद्र, मोनेश साहू, हरीश साहू, आस्था योगी, चिरंजीव सोनल, कमलेश वासनिक, भूपेश निषाद, संदीप कुमार,विवेक यादव, गणेश, सागर, आदि की विशेष भूमिका रही। नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद दुर्ग स्वयं सेवको ने अपने शानदार भागीदारी दिए।

You cannot copy content of this page