DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर ने मजदूरों संग खाया बोरे बासी, गमछा, साड़ी देकर सम्मानित भी किए

बालोद। “श्रमिक दिवस” पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान “बोरे बासी” श्रमिकों के साथ बैठ कर खाया गया। 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुँवर सिह निषाद नगर पंचायत अर्जुंदा में शीतला मंदिर प्रांगण पर एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही के S.L.R.M.सेंटर पहुच कर श्रमिक साथियो को संबोधित किया एवं श्रमिक साथियो के साथ बोरे बासी ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी वी जे करुनाकर देव अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा चंद्रहास देवांगन ,उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चंद्राकर , विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना अशोक गजेंद्र, मो सलीम पार्षद विजय कोरे पार्षद संजू सोनकर रेवा ठाकुर धर्मेन्द्र साहू सेवक महिपाल सोहन सोनी के के राजू चंद्राकर, नगर के एल्डरमैन, पार्षद गण सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्तिथ थे।

इस दौरान महिला श्रमिको को साड़ी एवं पुरुष श्रमिको को गमछा दे कर विधायक के द्वारा सम्मान किया गया।

You cannot copy content of this page