DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में विधायक की घोषणा- बालोद के कन्या कॉलेज का नामकरण होगा भक्त माता कर्मा के नाम पर

बालोद। गुरुर में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती का कार्यक्रम हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। समाज के लोगों ने विधायक का आत्मीयता से अभिनंदन किया। विधायक ने मां कर्मा के तैलचित्र की पूजा अर्चना की। सामाजिक भवन में भी पूजा हुई।

आयोजन में अतिथि केरूप में सांसद मोहन मंडावी का भी आगमन हुआ। समाज की महिलाओं ने विधायक का जोरशोर से स्वागत किया। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए समाज का गौरव बढ़ाने के लिए बालोद में खुल रहे कन्या कॉलेज के नामकरण को भक्त माता कर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा से आयोजन स्थल पर तालियां गूंज उठी और सभी ने विधायक की घोषणा को सराहा और इसे सही घोषणा करार किया। साहू समाज के सम्मान में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, ओमकार महमल्ला, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पवन साहू,पिमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू सहित अन्य सामाजिक गण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page