DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डांडेसरा में लक्ष्मी नारायण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व कलश शोभायात्रा 9 अप्रैल से

बालोद। गुरुर ब्लाक के ग्राम डांडेसरा में 9 और 10 अप्रैल को लक्ष्मी नारायण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जय मां चंडी जस झांकी मंडली एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में उक्त आयोजन हो रहा है। शुभारंभ एवं कलश यात्रा 9 अप्रैल शनिवार को सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिंहा होंगे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू करेंगे। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, केदार देवांगन, पूर्व तहसील अध्यक्ष टोमन लाल साहू, महामंत्री जिला कांग्रेस बालोद नौशाद कुरैशी, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस गुरुर सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि डॉ किशोर साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डॉ ओमकार महमल्ला, जनपद सदस्य मीणा धनुष सार्वा, सरपंच विजय लक्ष्मी दुष्यंत साहू, रविंद्र कुमार अठभैया ग्रामीण यांत्रिकी सेवा होंगे। इसी तरह प्राण प्रतिष्ठा एवं समापन समारोह 10 अप्रैल रविवार को शाम 6 बजे होगा। जिसके मुख्य अतिथि सांसद मोहन मंडावी होंगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम साहू करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा मंडल गुरुर के अध्यक्ष कौशल साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी राम साहू, उपाध्यक्ष सुशीला सेवक साहू, यादराम साहू, पूर्व अध्यक्ष डामेश्वरी साहू, मंत्री भाजपा नरेश कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि डॉ हरीकृष्ण गंजीर,मेहत्तर नेताम, भुवन लाल साहू, संध्या अजेंद्र साहू, सरपंच विजयलक्ष्मी दुष्यंत साहू होंगे।

You cannot copy content of this page