DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिर्राभांठा में नवरात्रि पर अखंड रामायण, महायज्ञ, भजन अमृत कथा 2 अप्रैल से

बालोद। ग्राम सिर्राभांठा में इस बासंती चैत नवरात्रि पर सिन्हा परिवार व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में कथा अमृत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन होंगे। समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 अप्रैल शनिवार को बासंती चैत नवरात्रि ज्योति कलश स्थापना होगी। 3 अप्रैल रविवार को अखंड रामायण पाठ, 4 व 5 अप्रैल को भी अखंड रामायण पाठ चलेगा।

6 अप्रैल बुधवार को पंचमी पूजा होगी। 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को महायज्ञ का आयोजन होगा। 9 अप्रैल शनिवार को चैत्र नवरात्रि अष्टमी हवन पूजा होगी। रात्रिकालीन जस गीत झांकी सम्मेलन का आयोजन होगा। तो 10 अप्रैल रविवार को नवरात्रि कन्या भोज के साथ रात्रिकालीन जस गीत झांकी सम्मेलन होगा। अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील उन्होंने की है।

You cannot copy content of this page