DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोरखपुर में न्याय पंचायत- संसदीय सचिव कुंवर निषाद बोले -भाजपा बो रहा है नफरत के बीज, कर रहा है झूठा प्रचार।

बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक, उत्तर प्रदेश मछुआ काग्रेस के प्रभारी कुंवर सिंह निषाद उत्तर प्रदेश गोरखपुर ग्राम-बेतऊवा,खरोहवा,ककरा खोर,कैयली में कांग्रेस की बैठक “न्याय पंचायत” में सम्मिलित हुए। इस दौरान संसदीय सचिव जी आगामी चुनाव को लेकर चर्चा किए और कहा हम उत्तरप्रदेश में बदलाव की और जनता के मुद्दों पर आधारित राजनीति कर रहे हैं। हमारे चुनाव अभियान के केंद्र में महिला सशक्तिकरण, रोजगार, किसानों का हित एवं आम जनता के मुद्दे हैं शिक्षा, महंगाई, कमाई, महिला सशक्तिकरण और रोजगार। भाजपा बो रहा है नफरत के बीज और बस कर रहा है झूठा प्रचार।अब जनता जाग चुकी है और इसलिए भाजपा का सिंहासन डोल रहा है। बैठक में देवेंद्र निषाद अध्यक्ष प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस , प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस , वशिष्ठ विश्वकर्मा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर , अशोक कश्यप प्रदेशा उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस, अशोक निषाद अध्यक्ष महानगर गोरखपुर अन्य पिछड़ा वर्ग , रशीद अली अंसारी , कुशेन्द्र चौबे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पिपरौली ,प्रमेश्वर पांडे जिला सचिव ,संजय चौबे जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार अध्यक्ष न्याय पंचायत कैयली, संदीप सिंह जी अध्यक्ष न्याय पंचायत खरोहवा ,राम कुमार निषाद अध्यक्ष न्याय पंचायत बेतऊवा, अनुराग पांडे महासचिव ,कमलेश प्रधान, रामसमुझ सांवरा ,राजेश भारती, पिंटू निषाद ,संजय सिंह ,अनुराग निषाद, सूर्य प्रकाश, तेज प्रताप सिंह , ध्रुव चंद निषाद , पहलवान निषाद ,जय वीर शर्मा , आदित्य शर्मा ,अभिषेक पांडे, दयानिधि पांडे ,छेदी चौबे , राघवेंद्र सिंह , कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page