DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन 22 नवम्बर से

बालोद-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के आवेदकों हेतु 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2021 तक दूध गंगा के पीछे कुर्मी भवन, बालोद में छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि आवेदकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिन आवेदकों को योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र प्राप्त हो चुका है, उन्हें प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही मार्जिन मनी राशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक 04 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की प्रति और ऋण स्वीकृति पत्र की प्रति के साथ निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे कुर्मी भवन बालोद में पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page