DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अगले साल से किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिलेगा 2800 रुपये, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा किसानों के प्रति मुख्यमंत्री की सोच दूरदर्शी है

बालोद। अगले वर्ष से धान की कीमत प्रति क्विंटल ₹2800 दिए जाने का निर्णय मुख्यमंत्री का दूरदर्शी सोच है। बढ़ती हुई महंगाई में किसानों के लिए सच्चा हितैषी बन कर समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की घोषणा करना किसानों के लिए फायदेमंद है और यह काम सिर्फ कांग्रेस की सरकार कर सकती है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश भाई जी की सरकार ही किसानों के लिए सच्चा हितैषी सरकार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार 15 साल सत्ता में रहकर सिर्फ किसानों का शोषण करती रही है 2100 रुपए और ₹300 बोनस की बात करते रहे लेकिन किसानों को कभी अपने वायदे के अनुसार धान का सही कीमत नहीं दिए। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 2500रुपये का वायदा निभाया और बढे हुए एमएसपी के बीच राजीव न्याय योजना के अंतर्गत संतुलन बना रहे। इस उद्देश्य से आने वाले वर्ष में 2800 रुपए धान का प्रति क्विंटल भुगतान करने की घोषणा कर दिए जोकि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए स्वागत योग्य है और बालोद जिले के किसान एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार मानते हैं एवं बधाई देते हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रतिराम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी केशव शर्मा महामंत्री यज्ञदत्त पटेल प्रकाश नाहटा शंभू साहू क्रांति भूषण साहू रामजी भाई पटेल नौशाद कुरेशी पुरुषोत्तम पटेल ईश्वर राव जेबा कुरैशी विवेक मसीह पीमन साहू तामेश्वर साहू ताम्रध्वज यादव कोदूराम दिल्ली वार भोजराज साहू सन्तु पटेल चंद्रेश हिरवानी कोमेश कोर्राम अनिल यादव अशोक बाम्बेश्वर रोहित कुमार कुमारी रेवाराम रावटे केके राजू चंद्राकर फैज बख्श जगदीश चांडक उषा साहू दिनेश साहू विजयपाल बेलचंदन काशी निषाद ख़िलानंद ठाकुर राजेश चौबे दिनेश साहू दुर्गा ठाकुर जीवन कश्यप सुनील गोलछा बसंत सोनबोइर करिश्मा सलामें अरुण यादव चुकेश्वर साहू भूपेंद्र साहू इंद्र कुमार धनकर भूपेंद्र चंद्राकर रिजवान तिगाला संजय बार ले अशोक गजेंद्र लीलाधर साहू राजू अमृत शामिल है।

You cannot copy content of this page