DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिर्राभाठा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम सम्पन्न

बालोद/गुंडरदेही। शास. प्राथ.शाला सिर्राभाठा संकुल हल्दी में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें कक्षा पहिली से पांचवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के माताओं को आमंत्रित किया गया। सभी माताओं को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत घर पर ही रसोई घर के चीजों जैसे कटोरी गिलास थाली आलू प्याज टमाटर आदि से गिनती जोड़ना घटाना सिखाया जा सकता है,इसके बारे में शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर ने माताओं को जानकारी दी।

जिसके तहत वर्गीकरण करना,क्रम में सजाना, गिनती सीखना,जोड़ करना को सरलता से माताएं घर पर ही सीखा सकतीं हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण कार्य यह रहा कि शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा कक्षा पहिली के17 व दूसरी के 27 कुल 44 बच्चों के माताओं को हिंदी वर्णमाला चार्ट, गिनती चार्ट व अंग्रेजी अल्फाबेट्स चार्ट तीनों प्रकार के चार्ट अपने पैसे से लेकर सभी को दिया गया जो कि एक सराहनीय कदम है जिसे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री खिलावन सिन्हा, शिक्षा विद रूपचंद जैन व सभी माताओं ने सराहना की और सभी ने शिक्षा को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सिन्हा, प्रधान पाठक रंजना मरकाम, शिक्षक नोकेश्वर कुमार साहू व अधिक संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page