बालोद/भिलाई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज राष्ट्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ ने भिलाई में सम्मान किया। डौण्डी लोहारा विकास खण्ड, संकुल केन्द्र खोलझर वनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किए गए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज सेवा में समर्पित होकर कार्य करने के लिए एवं लोकसेवा आयोग के द्वारा चयनित अधिकारियों सहायक प्राध्यापक चयनित सामाजिक अभियार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गोविंद चुरेंद्र कमीशन्नर बस्तर संभाग अध्यक्षता आर एस नायक केन्द्रीय अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ विशेष अतिथि जी आर राना राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पात्र अध्यक्ष 18 गढ़ बडेडोगर बीरेंद्र कुमार चनाप अध्यक्ष 32गढ़ चिदाकास आर्य कार्यवाहक अध्यक्ष महासभा बालोद फरेन्द्र कुतिरकर अध्यक्ष नागपुर बी एल ठाकुर पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग के आर पिस्दा पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग बी आर पोचाटे उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रीमती बसंता ठाकुर उपाध्यक्ष पी आर नाईक कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन मानकर महामंत्री कर्मचारी प्रकोष्ठ के आतिथ्य में हुआ। जिसमें डौण्डी लोहारा के संकुल केन्द्र खोलझर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर बसंती पिकेश्वर शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला सोरली पुत्री कुमारी मधुबाला व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी बंगला पूरे परिवार को आमंत्रित कर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासभा द्वारा सम्मानित किया। इसी तरह सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार खरे सहायक प्राध्यापक पद चयनित होने पर होने पर सम्मानित किया।
राज्यपाल पुरस्कृत दयालु राम पिकेश्वर का हल्बा समाज ने किया सम्मान
