DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर क्या है वजह की गुण्डरदेही के पालक संघ में है आक्रोश, 5 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन

गुण्डरदेही/बालोद। गुंडरदेही नगर में सत्र 2018 से इंग्लिश मिडियम स्कूल की प्रथम से आठवीं तक की कक्षाएं प्रारंभ हुई। वर्तमान में 3 वर्ष हो चुके नियमत: 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं प्रोन्नत की जानी थी लेकिन आज दिनांक तक कक्षाएं प्रारंभ नहीं हो पाई। जिससे बच्चो का भविष्य अंधकार में हो गया है।
उल्लेखनीय है कि इसी सत्र से गुण्डरदेही विधानसभा के आश्रित गांव अर्जूंदा में इसी सत्र से कक्षाएं पहली से 11 वीं तक प्रारम्भ हो चुकी हैं। पालक संघ ने शिक्षा मंत्री से निवेदन किया है कि गुण्डरदेही में शीघ्र इसी सत्र में कक्षाएं प्रारंभ हो ताकि यहां के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो सके। पालक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस विषय में 5 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री के आगमन पर अर्जुन्दा चौक में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में पालक संघ के अध्यक्ष – सरफुद्दीन खान, उपाध्यक्ष- धनेश चंद्राकर, सचिव चंचल जैन, सह सचिव ट्विंकल नामदेव , कोष अध्यक्ष – नीलम साहू , ममता साहू ,मीडिया प्रभारी आशीष अग्निहोत्री, परस साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page