DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेमरडीह के ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सेम्हरडीह में नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा लगातार तीसरे रविवार को भी स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है बल्कि समाज की भलाई के लिए हर कार्य को निस्वार्थ भाव से समिति द्वारा करने का पूर्ण प्रयास रहेगा । इसी उद्देश्य से नवयुवक गणेश उत्सव समिति का गठन भी किया गया हैं।

अभियान में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी अभियान में शामिल कर उन्हें भी जागरूक करते हुए नारी शक्ति को पहले प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया।

अभियान में नव विचारधारा के साथ इस कार्य को समिति को मार्गदर्शक व समिति के सलाहकार रामेश्वर ठाकुर( भूतपूर्व शिक्षक) समिति के अध्यक्ष गंभीर प्रीतम, गजेंद्र दिलीप सनत समारु मुकेश गायत्री बाई गैंदीबाई जयंतीबाई मंदाकिनी देवकी नथिया बाई धनेश्वरी ललिता बाई रुकमणी बाईभूषण गोविंदा धनपाल चुन्नी प्रीतम रामदास भीषम पुकु राम नूतन नंदकिशोर मनोहर दिलीप निर्मलकर मिलन का प्रमुख रुप से सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page