DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खुलासा- शहर के गौरव पथ रोड के मकान में साढ़े 8 लाख के सोने चांदी के जेवरात की चोरी….रिश्तेदार ही निकला चोर…..पढ़े पूरी खबर..!

दादू सिन्हा, धमतरी।
धमतरी शहर के आमातालाब रोड स्थित एक मकान से दिन दहाडे़ करीब साढ़े आठ रूपये कीमत के गहने की चोरी होने से हड़कंप मच गया, इस मामले मामले की रिपोर्ट के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई । वहीं उक्त चोर को आमा नाका पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आई है। जिसने पूछताछ में धमतरी में भी चोरी की बात कबूल की है। मिली जानकारी के अनुसार आमातालाब रोड पोस्ट आफिस वार्ड निवासी तानाजी राव करहाडे ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मेरी पत्नी और भाभी ने अपने अपने आलमारी में सोना व चांदी के गहने रखे हुए थे, 1 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे देखे तो सभी गहने आलमारी से गायब थे,तानाजी ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 8,48,300 रू है,वही रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी थी। आपको बता दे कि 1 व 2 अक्टूबर की मध्य रात्रि अज्ञात चोरो ने सदर बाजार स्थित दो ज्वेलरी के दुकानो को अपना निशाना बनाते हुए, करीब 80 लाख रूपये कीमत के गहने और 6 लाख रूपये से ज्यादा नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया था।वही शहर में लगातार हो रही चोरियों पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी, सिटी कोतवाली प्रभारी भुनेश्वर नाग ने बताया कि आमतलाब रॉड में हुए चोरी का आरोपी को माना पुलिस ने पकड़ा है। माना पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी आमतलाब तालाब में हुए चोरी करना बताया है, जोकि उनका रिश्तेदार ही चोरी किया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में धमतरी पुलिस जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page