DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बापू और बहादुर को उनकी जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद और माल्यार्पण

बालोद। बालोद शहर में कांग्रेसियों के द्वारा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया। देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के योगदान का स्मरण किया गया। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर घड़ी चौक में स्थित गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेस भवन बालोद में माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई । इस कार्यक्रम में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ,जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर , पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे , जिला उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, संजय चन्द्राकर एवं सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page