DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मन्दिर के पास झोपड़ी में मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म करने पर आजीवन कारावास, गुरुर का मामला

बालोद – के विनोद कुजूर सत्र न्यायाधीश बालोद के न्यायालय द्वारा आरोपी प्रवीण कुमार साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी कनेरी, थाना- गुरुर, जिला- बालोद (छ0ग0) को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (ठ) के अपराध में आजीवन कारावास व 1,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण लोक अभियोजक प्रशांत पारख के अनुसार घटना दिनांक 28.11.2018 के लगभग 6:30 बजे ग्राम कनेरी स्थित कंकालिन मंदिर में झाडू लगाने जा रही 26 वर्षीय मंदबुद्धि महिला को आरोपी प्रवीण कुमार साहू ने हाथ पकड़कर मंदिर के पास स्थित झोपड़ी में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। जिसे मंदिर के आस -पास के लोगों द्वारा आरोपी को पीड़िता का हाथ को पकड़कर झोपड़ी में ले जाते व झोपड़ी के अंदर बलात्कार करते हुए देखा। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया, उक्त घटना की जानकारी मंदबुद्धि महिला की माता को दिया। महिला की माता की रिपोर्ट पर थाना गुरूर द्वारा अपराध क्र. 246/2018 पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(ठ) का प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। जहां विचारण न्यायालय द्वारा प्रकरण में आये साक्ष्य के आधार पर उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

You cannot copy content of this page