DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सगाई के दिन वर का भाई व रिश्तेदार शराब के नशे में किये थे उत्पात, अब युवती ने शादी से किया इंकार तो धमकाने पर उतर आया वर, सुरेगांव में केस दर्ज

बालोद। जब दो परिवारों के बीच रिश्ता होता है तो अक्सर पूछा जाता है कि दूल्हा पीता खाता (नशा) तो नहीं है। परिवार के लोग शराबी तो नहीं है। लेकिन कई लोग इस बात को छिपा कर खुद को सभ्य बताते हैं। जब बाद में असलियत पता चलती है तो अक्सर रिश्ते टूट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बालोद जिले के ग्राम पापरा में। जहां पर सगाई के दिन दूल्हे के भाई व अन्य लोगों द्वारा शराब पीकर विवाद किया गया। इससे नाराज होकर दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया लेकिन अब दूल्हा पक्ष लड़की व उनके घर वालों को धमका रहा है कि शादी मुझसे करोगी नहीं तो किसी और से नहीं करने दूंगा। सोशल मीडिया में अपनी सगाई की फोटो अपलोड कर रखा है। जिसे भी वह नहीं हटा रहा है। ग्राम पापरा निवासी बीएससी फाइनल ईयर की 21 वर्षीय छात्रा की रिपोर्ट पर ग्राम घुलघुल तिल्दा नेवरा निवासी ऋषभ गिरी गोस्वामी (23 वर्ष) के खिलाफ सुरेगांव थाना में 294, 509(ख) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कॉलेज छात्रा (युवती)ने आवेदन पेश कर जानकारी दी है कि ऋषभ गोस्वामी मोबाइल नंबर 6261710668 के जरिए पिता, मां, मामी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके मुझे बदनाम करने के नीयत से गाली गलौज कर रहा है। सोशल मीडिया आईडी में भी फोटो लगाकर शादी कहीं और नहीं होने देने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। छात्रा ने बताया कि मेरी सगाई 28 जून 2021 को ऋषभ के साथ संपन्न हुआ था। जिसके बाद एक जुलाई को 17 लोग बाराती के रूप में गांव पहुंचे थे। जहां ऋषभ के भाई एवं पिता ने शराब पीकर वाद विवाद किया। जिसके बाद सामाजिक बैठक हुई और पदाधिकारियों की सलाह अनुसार शादी नहीं करने का फैसला हुआ। लड़के को कभी फोन या मैसेज नहीं करने और सभी फोटो को डिलिट कर कोई भी रिश्ता नहीं रखने की बात हुई थी। शादी नहीं होने के बाद ऋषभ अपने मोबाइल नंबर से परेशान करने लगा।छात्रा ने सोशल मीडिया आईडी से फोटो हटाने कहा तो उन्होंने तुम्हारी शादी कहीं और नही होने दूंगा, तुम्हे बदनाम कर दूंगा करके धमकी दी। बार-बार फोन करने से तंग आकर मानसिक रूप से परेशान होकर मैंने मोबाइल नंबर ही बदल दी। जिसके बाद अब परिवार वालों को कॉल कर धमकी देे रहा है कि शादी कहीं और नहीं होने दूंगा। छात्रा ने मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की जानकारी दी है। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page