DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक सम्मान – विधायक व संसदीय सचिव से सम्मानित हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक

बालोद। संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र कुंवर सिंह निषाद के द्वारा विधान सभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन देवरी अंचल के प्रसिद्ध मां नर्मदा धाम सुरसुली प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से 2020-21 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, कोरोना काल में दिवंगत हुए शिक्षकों के परिवारजनों व डौंडीलोहारा विकासखंड के प्राथमिक स्तर,माध्यमिक स्तर व हाईस्कूल स्तर से उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।शिक्षकों को कोरोना काल मे बच्चों को पढ़ाई मुख्य धारा से जोड़े रखने, मोहल्ला क्लास, नवाचार व विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । खपराभाट के शिक्षक सुरेश दिल्लीवार सहित कई उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान हुआ। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज वह जिस मुकाम पर खड़े हैं उनके शिक्षकों की ही देन है और इस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान करते हुए बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद छ.ग.शासन के साथ, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, संजीव चौधरी , केजूराम सोनबोइर ,जीवन कश्यप , सुनील गोलछा विकास खंड शिक्षा कार्यालय डौंडीलोहारा की ओर से विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप खरे की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन हेमलाल साहू व भुनेश्वर बढ़ेद्र शिक्षक के द्वारा किया गया।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संजू चौधरी महामंत्री, गिरीश चंद्राकर, केजू राम सोनबोईर जनपद सदस्य, जीवन कश्यप, सुनील गोलछा, श्रीमती शांति भट्ट, दुर्गा ठाकुर, सुश्री दीपिका देशलहरा जनपद सदस्य, एवनी साहू सरपंच, खेमिन ढालें, सुभाष गजेंद्र निज सचिव, हुमन सोनकर निजी सहायक, हेमराज देशमुख , टीका बाडे , सागर साहू मीडिया प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, शिक्षकगणों की उपस्थिति रही ।

You cannot copy content of this page