DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांधी जयंती पर 10 साल की बच्ची ने बनाई बापू की ऐसी ड्राइंग, हो रही सराहना

बालोद।ग्राम दरबारी नवागांव के रहने वाले देशमुख परिवार की 10 साल की एक बच्ची कुमारी केशिका देशमुख पिता हँसराज देशमुख ने महात्मा गांधी की जयंती पर उनके सम्मान में एक ड्राइंग बनाया है। जो सोशल मीडिया में काफी सराहा जा रहा है। कक्षा चतुर्थ की उक्त छात्रा पड़ोसी ग्राम जगन्नाथपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत है। इस ड्राइंग के माध्यम से बच्ची ने देश की आजादी के लिए गांधी के प्रयासों की सराहना करते हुए चंद लाइनों की कविता भी लिखी है। बच्ची लिखती है भारत को आजाद कराए। सत्य, अहिंसा के संदेश को दुनिया में फैलाए। एक मोहन राष्ट्रपिता,महात्मा कहलाए।
पिता हंसराज देशमुख ने बताया कि उनकी बच्ची अन्य विषयों पर भी ड्राइंग बनाती रहती है। वर्षा के जल संरक्षण को लेकर भी उन्होंने ड्राइंग बनाया था। जिसे काफी सराहना मिली थी।

You cannot copy content of this page