कुरदी में आयुष स्वास्थ्य मेला, मास्क के साथ निशुल्क काढ़ा भी बंटा



बालोद। संचनालय आयुष छत्तीसगढ़ शासन के आदेश अनुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में ग्राम कुरदी में आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयुष मेला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव थे। विशेष अतिथि के रुप में सरपंच कुरदी संजय साहू, छबीलाल कोर्राम सरपंच डूंडेरा, खुटेरी सरपंच एवं ग्राम के उपसरपंच उपस्थित थे।

शिविर प्रभारी डॉ बलराम अग्रवाल ने आयुष मेला में जनमानस को आयुर्वेद पद्धति एवं स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं विकार रोग की औषधि द्वारा उपचार किए जाने के बारे में बताया ।शिविर में कुल 207 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया। 78 मरीजों का शुगर परीक्षण किया गया। शिविर में निशुल्क मास्क व काढ़ा का भी वितरण किया गया। शिविर में डॉ अशोक ठाकुर, संजय निषाद, डागेश्वर साहू, अंजोरी लाल ध्रुव, चित्रलेखा साहू, प्रियांजली मड़क, नंदलाल, नंद कुमार सोनवानी, शोभित राम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी ने अपनी सेवाएं दी।

You cannot copy content of this page