मोहला। 27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्थानीय संघ मोहला -मानपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्का एचआर सोम के निर्देशानुसार व आर के देवांगन (विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी -मोहला), एन के निरापूरे(विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी -मानपुर)के मार्गदर्शन पर वीरेन्द्रपाल लाडेशवर (सचिव स्का/गा) के नेतृत्व में स्काउटर एवं गाइडर का ‘वन विद्या व पर्वतारोहण- हाईक ,सांगली/कोराचा आयोजित किया गया।

जिसमें 41प्रतिभागीयो द्वारा हाईक गतिविधियों के तहत ,खोज के चिह्नो ,रूढ चिन्हो के माध्यम से पथ के विभिन्न चुनौतियों/पडावों से गुजरते हुए हाईक स्थल पर पहूंचे। जहां सभी प्रतिभागियों को चार टोलियों में विभक्त कर टोली पद्धति से वन सम्पदा के नामों व उनके उपयोग से परिचित हुए।प्रतिभागीयो द्वारा इंद्रिय परिक्षण व विकास से संबंधित दृश्य एवं याददाश्त ,स्वाद ,गंध ,स्पंदन व ध्वनि परिक्षण के टोली वार प्रतिस्पर्धा में भागीदारी। साथ ही खुलेे मे भोजन बनाने की विधियों व वाइड गेम का भौतिक अभ्यास किया गया।जिससे वे अपनी संस्था में विद्यालयीन बच्चों के शारीरिक ,मानसिक व बौद्धिक विकास करने में समर्थ होंगे। स्थानीय संघ मोहला-मानपुर के हाईक की सराहना मयुख श्रीवास्तव(डीओसी)विनोद हथेल(डीटीसी )सतीश ब्यौहरे(एपीसी)संजय जैन (समाज सेवी)व विधायक इंदरशाह मंडावी ने की।
