DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शास प्राथमिक शाला मडीयाकट्टा के छात्र ओमप्रकाश साहू का हुआ नवोदय विद्यालय के लिए चयन

डौंडी। वनांचल संकुल केंद्र पटेली के अंतर्गत संचालित शास प्राथमिक शाला मडीयाकट्टा से छात्र ओमप्रकाश साहू (पिता भुनेश्वर राम साहू, माता सत्यवती साहू) का नवोदय विद्यालय में इस वर्ष अध्ययन के लिए परीक्षा के माध्यम से चयन हुआ है। संकुल समन्वयक बी एम साहू ने बताया कि प्राथमिक शाला मडीयाकट्टा में 28 बच्चे अध्ययरत व मात्र 2 शिक्षक हैं। विद्यालय में बच्चों के सर्वागिण विकास के लिए दोनों शिक्षक सतत नवाचारी तरीके से अध्यापन कराते हैं। विद्यालय में विद्यार्थी व शिक्षक सतत अनुशासित रहते हैं। यह विद्यालय की पहली सफलता है।इसके पीछे प्रबंधन समिति,शिक्षक भुनेश्वर राम साहू व संस्था के प्रभारी त्रिवेणी चौरका के मार्गदर्शन में बच्चों की कड़ी मेहनत छिपी हुई है।इस सफलता के लिए संकुल प्रभारी सह प्रचार्य पटेली जे एल भुआर्य, संकुल समन्वयक बी एम साहू सरपंच राधा रावटे उपसरपंच सेवा राम मसिया स्थानीय निवासी जिलापंचायत सदस्य करिश्मा सलामे जनपद सदस्य पुनीत राम सेन प्रबंधन समिति व संकुल के समस्त शिक्षकों ने चयनित छात्र एवम विद्यालय के शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये।

You cannot copy content of this page