DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामीणों को गुमराह कर भाजपा विकास में पहुंचा रही है बाधा : कोदूराम दिल्लीवार

देवरीबंगला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी बंगला के अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वालों ने उद्यानिकी महाविद्यालय का विरोध कर रहे भाजपाइयों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्र के भाजपाई विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों को गुमराह कर स्तरहिन राजनीति कर रहे हैं। उद्यानिकी महाविद्यालय गुंडरदेही क्षेत्र के साथ-साथ जिले के लिए गौरव है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओ, मजदूरों, आदिवासियों सहित प्रत्येक वर्ग के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। किसानों के जेब में 80 हजार करोड़ से भी अभी की राशि आई है। आज किसान खुश है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है इन सब को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें अब पेट में दर्द होने लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपाई शासनकाल में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ तथा गांव गरीब किसान को सिर्फ झुनझुना पकड़ाया गया। जिसका परिणाम भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई। उद्यानिकी महाविद्यालय का विरोध करने वाले विकास विरोधी हैं।

You cannot copy content of this page