बालोद। ग्राम पंचायत घीना, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सरपंच बिंदु बाई तारम के अविश्वास प्रस्ताव, लाने के लिए सम्मेलन ग्राम पंचायत भवन में हुआ। पंचों के बीच जहां मतदान कराया गया ।निर्वाचन अधिकारी रामरतन दुबे तहसीलदार डौंडीलोहारा थे। साथ में करारोपण अधिकारी भूआर्य और श्री साहू थे। सम्मेलन में 13 पंच एवं सरपंच सभी ने मत डालें। दो मत खराब हुए एवं 12 मत सरपंच के पक्ष में डालकर सरपंच पद बचाने में सफल हुए। पूरे पंच और उपसरपंच के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की शिकायत किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर विगत 17 सितंबर को सरपंच संघ के अध्यक्ष पोषण लाल देवांगन द्वारा मोबाइल फोन के द्वारा सभी पंच एवं सरपंच उपसरपंच सभी से बात एवं चर्चा करने के बाद संघ के सभी पदाधिकारी को साथ लेकर घीना पंचायत में पहुंच कर पंच उपसरपंच और सरपंच की बैठक लेने की बहुत कोशिश किया गया। लेकिन एक भी पंच ग्राम पंचायत में नहीं आए। फिर ग्राम वासियों से मदद लेकर 19 सितंबर रविवार को संपूर्ण ग्राम वासियों पंचगन उपसरपंच सरपंच सभी का सम्मिलित का बैठक हुआ।

सरपंच संघ पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए थे। जहां घीना के ग्राम वासियों ने ग्राम प्रमुख, ग्राम पटेल सभी ने अपने जागरूकता का परिचय देते हुए ठोस निर्णय लिया गया और बैठक में सभी पंच उपसरपंच ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को वापस लेने के लिए सहमति बनाया गया। फिर 23 सितंबर को होने वाली अविश्वास प्रस्ताव की मतदान की कार्यवाही को निरस्त कराने एवं वापस लेने हेतु सहमति पत्र तैयार किया गया। 20 सितंबर को ग्राम वासियों के साथ एसडीएम कार्यालय डौंडीलोहारा पहुंच कर आवेदन देकर निरस्त करने बाबत प्रार्थना किया गया। लेकिन अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा ने अधिनियम की हवाला देते हुए 23 सितंबर अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को निरस्त करने से इंकार किया। जहां सरपंच संघ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। लगातार सरपंच संघ अध्यक्ष पोषण लाल के साथ संतराम तारम संघ सचिव, उपाध्यक्ष पोषण लाल साहू, किरण लोनहरे ,कमलेश कुमार शर्मा सरपंच कोचेरा , सिन्हा सरपंच भुरकाभाट , ठाकुर सरपंच हड़गाहन, सभी सरपंचों एवं ग्राम वासियों ने सहयोग किए। और चुनाव प्रक्रिया से ही सरपंच की कुर्सी सुरक्षित की गई
