DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगा कर बनाया संबंध, कंवर चौकी,गुरुर थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी

अपहृता को पुलिस रिपोर्ट के 24 घण्टे के अन्दर ढूंढ निकाला एवं आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बालोद/गुरुर। कंवर चौकी गुरुर पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोपी चन्द्रहास निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी दरगहन थाना केरेगाव जिला धमतरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। महिला संबंधी अपराधों में नियंत्रण रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते के निर्देशन पर 21 सितंबर को प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता बालिका की पता तलाश किया गया। अपहृता बालिका को आरोपी चन्द्रहास निषाद निवासी ग्राम दरगहन जिला धमतरी के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा अपहृता नाबालिग बालिका से शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाना पाये जाने पर चौकी कंवर थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 232/21 पारा 363,366,376 (2) ( भादवि 4,56 पाक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गुरूर निरी० दिलेश्वर चन्द्रवंशी एवं चौकी प्रभारी उप निरी0 कैलाश चंद्र मराई, प्र०आर० राकेश साहू, आरक्षक सुनील बघेल, किशोर साहू टिकेन्द्र कुमार सोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page