बालोद। ज1नपद पंचायत के 15 किलोमीटर दूर ग्राम लोंडी में जनपद विकास निधि से नाली निर्माण का भूमि पूजन हुआ।
विगत कई वर्षों से चली आ रही नाली निर्माण की मांग को पूर्ण करते हुए जनपद सदस्य पूनम साहू की सक्रियता से एवं लगातार प्रयास पर ग्राम लोंडी के मुख्य मार्ग पर गलियों की पानी जगह-जगह फैलकर गन्दगी का अंबार लगा था। जनपद निधि से राशि स्वीकृत किया गया। जिसका विधिवत पूजा अर्चना के माध्यम से भूमिपूजन किया गया।

इस भूमिपूजन में अतिथि के रूप में राकेश यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रेम साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुरेन्द्र देशमुख पूर्व मंडल अध्यक्ष, दानेश्वर मिश्रा मंडल महामंत्री,ग्राम सरपंच-बिंदु रानी, सतानन्द साहू, संतोष साहू,वरिष्ठ नेता दयालु निषाद सहित गायत्री पिस्दा उप सरपंच, ज्योतिषी गहिरवार ,दूज बाई,दुलेश्वरी साहू,अनुमा बांधे, सतनारायण चंदेल,संतुराम निर्मलकर, हुमेन्द्र साहू रोजगार सहायक, ईश्वर पिस्दा, खेलन दास, ब्रह्मा राम, मनहरण साहू,पंचायत सचिव गोमती साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
